नाव डूबने के बाद अभी करीब 7 जने लापता हैं, जबकि अन्य डूबने वालों के शव निकाले जा चुके हैं। इस खबर से पूरा हाड़ौती हिल गया है।

नाव डूबने के बाद अभी करीब 7 जने लापता हैं, जबकि अन्य डूबने वालों के शव निकाले जा चुके हैं। इस खबर से पूरा हाड़ौती हिल गया है।


कोटा. चम्बल नदी में नाव डूबने हुई मौतों के बाद कोटा जिले के गोठड़ा गांव में कोहराम मचा हुआ है। यहां नाव डूबने से करीब 14 लोगों की मौत होने की आंशका है। करीब 11 शव पानी से निकाले जा चुके हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक नदी में डूबे लोगों को खोजने में जुटे हैं।
घटनाक्रम के अनुसार बुधवार सुबह कोटा जिले के खातौली क्षेत्र के गोठड़ा गांव में एक नाव चम्बल नदी में डूब गई। इस नाव में करीब 35 लोग सवार थे। इसमें कई लोगों की डूबने से मौत हो गई। दोपहर दो बजे तक 11 लोगों की लाशें निकाली जा चुकी थी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने करीब 14 लोगों को लापता बताया है। उन सभी की डूबने की आशंका जताई है। इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है।
अभी तक तलाब गांव की 8 साल की राधिका तेली, छतपुरा की 28 वर्षीय लोटंती, पापड़ा की गोलमा, अलका, 13 वर्षीय ज्योति, 30 वर्षीय कैलाश अभी तक लापता हैं। इसके अलावा तलाब गांव के दिनेश राठौर, मधुसूदन, सियाराम, प्रेमबाई हेमराज, मंशाराम और उमावाई मिल गई है। चम्बल हादसे की इस दर्दनाक खबर से पूरा हाड़ौती हिल गया है। हादसे का शिकार हुए लोगों के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे गए हैं और वहां चीख पुकार मची हुई है। जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए हैं।


टिप्पणियाँ
Popular posts
बहुजन समाज के लोगों ने अलग तरीके से बनाया 71 वा गणतंत्रता दिवस अंबेडकर सर्कल पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का धन्यवाद अदा किया।
चित्र
‘नो मास्क-नो एन्ट्री‘ का नियम बने, कोरोना वारियर्स का हो सम्मान, रोल मॉडल्स को करनी होगी मिसाल कायम : अशोक गहलोत
चित्र
क्या पड़ेगा आप लोगों पर प्रभाव, जब बदल जाएंगे 1 अप्रैल से 10 नियम
चित्र
प्रो. सारस्वत को भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण करने वाली टोली की कमान
चित्र
पत्रकारों के लिए रियायती दरों पर भूखण्ड आवंटित करने, पत्रकारों के लिए आवासीय योजना पर काम जारी : अशोक गहलोत
चित्र